राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ की जिला इकाई ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को ले की बैठक

बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ की जिला इकाई ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को ले की बैठक

अरूण विद्रोही की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। जिले के राजेंद्र सरोवर के परिसर में बिहार प्रदेश जीविका कैडर संग का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। जिस बैठक में  सारण्ज विका कैडर संघ जिला अध्यक्ष रीमा देवी ने कहा कि आज जीविका महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के साथ-साथ गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है केंद्र, या राज्य सरकार के द्वारा दिए गए हर एक कार्य को पूरा करने में हमारे द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है चाहे वह सामाजिक या आर्थिक सशक्तिकरण हो या फिर वित्तीय साक्षरता शराबबंदी मानव श्रृंखला मनरेगा सर्वेक्षण विद्यालय सर्वेक्षण या स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण ही क्यों ना हो शब्दों में जिनका में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कैडरों और जीविका दीदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है पर सरकार के द्वारा कर्मियों एवं जीविका दीदियों को मिलने वाली पारश्रमिक राशि बहुत ही कम है जिससे जीवन यापन गुजारना मुश्किल हो गया है। वहीं जीविका में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कैडरों की कुल संख्या 1.5 लाख के करीब है जिससे बिहार की कुल ग्रामीण महिलाओं का जुड़ाव लगभग 1 करोड़ 20 लाख है आज हम आशा करते हैं सरकार तथा प्रशासन हमारे विचारों पर गौर करें तथा हमारी मांगों को पूरा करे जिसे हम लोग अपना परिवार का भरण पोषण कर सके वही बैठक के दौरान जिला कोषाध्यक्ष उदित राज ने कहा कि हम अपनी मांग पत्र जिले के 10 विधानसभा के विधायकों को सौंपेंगे ताकि वह सदन में जीविका कर्मियों के प्रति आवाज उठा सकें। उन्होंने अपनी कुछ प्रमुख मांगों के बारे में बताया कि हमारें जीविका कर्मियों को सभी प्रकार की अवकाश एवं महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश मिले साथ ही मेडिकल क्लेम के साथ कर्मियों के मृतु के पश्चात 5 लाख का एक मुस्त राशि मिले। वही सभी जीविका कर्मियों को नियुक्ति पत्र के साथ पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए जिससे हमें क्षेत्रों में काम करने में कोई कठिनाई उत्पन्न ना हो। मानदेय का भुगतान नियमित और बैंक खाते से हो। जिविका कार्यालय में कर्मियों को बार-बार काम से हटाने की धमकी दी जाती है जिस पर रोक लगे साथ ही धमकी देने वाले पर कार्रवाई हो। परियोजना में 3 साल पूरा करने वाले कैडरों के लिए स्टॉप के रूप में पदोन्नति की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आशा करते हैं सरकार जल्द से जल्द हमारी मांगों को पूरा करें। बैठक में जिले के प्रखण्ड अध्यक्ष सामिल थें।