मांझी प्रखण्ड में शांतिपुर्ण संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, मतदान को ले लगी लंबी कतार

संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखंड के मटियार, बरेजा और जैतपुर में पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान शांति-पूर्वक सम्पन्न हो गया। जिनमें कुल 52.67 प्रतिशत मत पड़े। मटियार मध्य विद्यालय, बरेजा के धर्मपुरा मध्य विद्यालय व जैतपुर मध्य विद्यालय पर बने बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। जिनमें पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक थी। सुरक्षा को लेकर पुलिस की अच्छी-खासी व्यवस्था की गई थी। वहीं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सदर एसडीओ पुष्पेश कुमार, पर्यवेक्षक विमल कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार, बीडीओ नील कमल, सेक्टर मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, मांझी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान, दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी आदि अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों में बने बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के द्वारा जैतपुर के बूथों के निरीक्षण के क्रम में वहां के एक पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने दो बूथों के बैलेट पेपर में विजय कुमार भारती के जगह विजय कुमार सिंह छपे होने की शिकायत की।जबकि चुनाव चिन्ह सही था। इस पर अधिकारियों ने कहा कि मूल नाम और चुनाव चिन्ह में अंतर नही होना चाहिए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग