भुषाव पंचायत से पैक्स अध्यक्षा के पद रेखा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 259 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। भुषाव पंचायत से पैक्स अध्यक्ष के पद रेखा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मीना देवी को 259 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज किया। जिसपर रेखा देवी के समर्थकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए उन्हें बधाई दिया। रेखा देवी को कुल 360 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी मीना देवी को महज 101 मतों से ही संतोष करना पड़ा। विजयी प्रत्याशी ने समर्थकों एवं मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए अपने जीत का श्रेय मतदातों को दिया।नवनिर्वाचित अध्यक्षा ने बताया कि किसानों को मान- सम्मान के साथ-साथ उनके फसलों का उचित मूल्य दिलाने एवं किसान हित मे चलाई जा रही सरकार प्रायोजित योजनाओं का ससमय लाभ पहुँचना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जीत पर बधाई देने वालों में रवींद्र कुंवर, सरेया पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, सुरेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। इधर कराह पंचायत में भी बीरेन्द्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी तुफैल खान को 100 से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित कर पैक्स अध्यक्ष के पद पर कब्जा जमा लिया। बीरेन्द्र सिंह के समर्थकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर भब्य स्वागत किया।जहाँ नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा सभी समर्थकों और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया। दोनों विजयी प्रत्याशियों को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए बधाई दी गई। मालूम हो कि बनियापुर के कराह और भुषाव पंचायत में सोमवार को अध्यक्ष और प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्यों के लिये चुनाव हुआ था। जहाँ उसी दिन मतगणना के उपरांत देर रात को चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया।प्रशासनिक ततपरता के बीच शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव और मतगणना दोनों संपन्न करा ली गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग