नोनिया सहित निषाद समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने ले राज्यपाल से सरेया पंचायत के पूर्व मुखिया ने की मुलाकात
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिहार राज्य नोनिया निषाद संघ के बैनर तले वीआईपी के पूर्व प्रदेश सचिव सह सरेया पंचायत के पूर्व मुखिया श्रवण कुमार के नेतृत्व में नोनिया निषाद समाज का एक शिष्टमंडल नोनिया सहित निषाद समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने में हो रही बिलम्ब तथा कई अन्य समस्याओं को लेकर राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात किया। इस दौरान पूर्व मुखिया ने महामहिम राज्यपाल को बुके प्रदान कर सम्मानित किया।साथ ही महामहिम से आग्रह किया गया कि इन जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराने को लेकर अपने स्तर से पहल करें।जिसपर राज्यपाल ने शिष्टमंडल की माँग पर अपने स्तर से देखने को लेकर आस्वस्थ किया गया।मौके पर धर्मेंद्र बैठा, अरुण महतो, विश्वजीत चौहान, रविंद्र महतो, सुनील महतो समेत अन्य मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग