राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

देर रात तक पूरी हुई एकमा में तीन पैक्स अध्यक्ष पद की मतगणना

देर रात तक पूरी हुई एकमा में तीन पैक्स अध्यक्ष पद की मतगणना

  • रीना देवी, मंजु देवी संजीत भारती पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित
  • स्वच्छ, निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान सहित त्वरित मतगणना संपन्न कराने पर क्षेत्रीय लोगों ने दी बधाई

छपरा (प्रो . के. सिंह सेंगर/अमित सिंह) एकमा प्रखंड के तीन पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष पद हेतु सोमवार की देर रात ई किसान भवन में मतगणना संपन्न हुई। स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सहित त्वरित मतगणना संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ कुंदन, ऑब्जर्वर प्रभाकर गंगवार व एकमा थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित राजेश चौधरी को क्षेत्रीय लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। मतगणना केन्द्र के बाहर पुलिस बल के साथ पुलिस अवर निरीक्षक राजेश चौधरी मुस्तैद रहे। मतगणना के दौरान बीडीओ डॉ कुन्दन के साथ पर्यवेक्षक प्रभाकर गंगवार, सीओ कुमारी सुषमा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह, जीपीएस सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।  निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ कुन्दन ने सबसे पहले देवपुरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद हेतु रीना देवी को विजयी घोषित किया। यहां रीना देवी को 277 व रनर राजेश प्रसाद को 102 मत मिले हैं। वहीं 20 मत अवैध घोषित हुए। दूसरा परिणाम अतरसन पंचायत के पैक्स अध्यक्ष का आया। जिसके पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मंजु देवी 277 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित हुई। जबकि उदय प्रताप सिंह 111 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। यहां 22 मत अवैध घोषित किए गए। वहीं बलिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए आखिरी में घोषित परिणाम में संजीत कुमार भारती 296 मत पाकर निर्वाचित हुए। यहां योगेंद्र भारती 178 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रत्याशियों में यहां शंभू साह को 83 व स्वदेशी राम को 33 मत मिले हैं। जबकि नौ मत अवैध घोषित हुए हैं।