पुलिस ने अलग-अलग गांवों में 10 लीटर देशी शराब के साथ तीन को पकड़ा, भेजे गए जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग गांवों में गठित छापेमारी दल की अगुवाई में छापेमारी करतें हुए दो शराब विक्रेता और तीन पियक्कड़ को 10 लीटर देशी शराब की बरामदगी में सभी पर प्राथमिकी दर्ज की गई, साथ ही गिरफ्तार तीन पियक्कड़ को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। पहले मामले जमादार ओ पी यादव और अजय कुमार सिंह की संयुक्त अगुवाई में कवलपुरा गांव रेलवे लाइन के पास छापेमारी की गई जिसमें एक व्यक्ति गैलेन लेकर भागने जिस पर 5 लीटर देशी शराब को जप्त कर लिया गया और मामले में ओम प्रकाश सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई।वही दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में जमादार ओ पी यादव की अगुवाई में छापेमारी की गई तों नागेन्द्र राय पिता हीरा लाल राय, दारोगा महतो पिता स्व टुन्ना महतो,मनोज ओझा पिता-मदन ओझा को शराब के नशें में गिरफ्तार कर लिया गया। वही मौके से 5 लीटर देशी शराब बरामद की गई जो हाकिम राय के द्वारा बिक्री के लिए रखा गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग