प्रतापपुर में कबड्डी खेल का हुआ आयोजन
नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के प्रतापपुर पंचायत के वार्ड नम्बर दो में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कबड्डी खेल का आयोजन किया गया जिसमें मधुपुर व त्रिलोकचक गांव के बीच कबड्डी खेल हुई जिसमें त्रिलोकचक गांव के कबड्डी टीम ने जीत दर्ज की वही विजेता टीम को मुखिया आशा देवी व पूर्व जिला पार्षद विजय नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से कप प्रदान की वही मुखिया आशा देवी ने विजेता व उपविजेता टीम को हौसला अफजाई करते हुए कही कि हार से ही जीत की नींव रखी जाती है इसलिए हार से सीखे जीत कैसे करनी है इस अवसर पर सरपंच दिनेश महतो ,राजू बाबा,मुखा सिंह,मुस्ताक सहित अन्य शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग