फाइनल क्रिकेट मैच के खिलाड़ी सम्मानित
एकमा/मांझी (सारण)। वसंत पंचमी के अवसर पर न्यू प्रिंस क्लब की मेजबानी में सीमावर्ती मांझी प्रखंड के महम्मदपुर स्थित खेल के मैदान में दो सत्रों में आयोजित क्रिकेट मैच के पहले फाइनल में निजामपुर ने रामगढ़ को सात विकेट से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में मैरवा की टीम ने कोपा की टीम को 25 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। इससे पहले मैच का विधिवत उद्घाटन महम्मदपुर के भावी मुखिया प्रत्याशी राजू तिवारी ने फीता काटकर किया। विजेता टीम के कप्तानों को क्रमशः 21-21 हजार व उप विजेता टीम के कप्तानों को 11-11 हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नारायण उपाध्याय, शम्भू जी प्रसाद, बबलू सिंह, सोहन सिंह, नीतीश यादव, क्रांति बाबा, रवि रंजन पाण्डेय, सरोज मांझी, धीरज गुप्ता, राम बाबू पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, नितेश कुमार सिंह, आजाद यादव आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग