श्रद्धा-भक्ति के साथ हुई माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना
दाउदपुर/मांझी (सारण)। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना हर्षोउल्लास के साथ भक्तिमय वातावरण में प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों पर धूम-धाम से मनाया गया। गांव के विभिन्न पूजा पंडालों में माँ शारदे की प्रतिमा व पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है जिसकी भब्यता व सुंदरता देखते ही बन रही है।मंगलवार की सुबह से ही पूजनोत्सव को लेकर पूजा पंडालों में माँ सरस्वती की वैदिकमंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की गई।पूजा के उपरांत माँ सरस्वती की प्रतिमाओं के दर्शन ले लिए छात्र-छात्राओं, श्रद्धालु भक्तों व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी।सबने माँ की आराधना कर गांव नगर की सुनहरे भविष्य की मंगलकामना की।प्रखंड के दाउदपुर,जैतपुर महम्मदपुर, मटियार, कोहड़ा, मदनसाठ, बंगरा,बरेजा,शीतलपुर, ता जपुर, मांझी, नसीरा, बलेसरा, लेजु आर, आदि स्थानों पर धूमधाम व उल्लास के साथ भक्ति भाव से माँ शारदे की आराधना की गई।वही पूजा पंडालों में बजते धर्मिक गीत संगीत में” हंस पर सवार होके आजा सरस्वती मैया व जयंती जय माँ सरस्वती” आदि भजनों से सम्पूर्ण क्षेत्र का वातवरण भक्तिमय बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग