भक्तों ने मांं शारदे की पूजा-अर्चना की
बनियापुर (सारण)। प्रखड के सभी निजी शिक्षण संस्थान,कई सरकारी विद्यालयों सहित गावो में नवयुवकों द्वारा ज्ञान की देवी माँ शारदे का पूजा अर्चना धार्मिक विधि विधान के साथ किया। मां सरस्वती की पूजा में कई दिनों ने विद्यार्थी, युवाओ ने पंडाल को सुसज्जित करने में जुटे थे,वही प्रतिमा लेने के लिए दर्जनों युवाओ ने काफी परिश्रम किया। कन्हौली मनोहर पैगम्बरपुर सतुआ बनियपुर धनग्रहा सहाजितपुर सहित सभी गांवों में मा सरस्वती की पूजा में भक्ति भावना के साथ पूजा अर्चना में मग्न दिखे। वहींं इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी पूजा समितियों को सख्त निर्देश देते कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते पूजा करने का निर्देश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग