ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर हुई मौत
अयुब की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के बन्नी महम्मद पट्टी रेलवे ढाला के समीप बुधवार की रात्रि देर संध्या तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।उक्त युवक महमन पट्टी गाँव निवासी सुदामा मांझी के 18 वर्षीय पुत्र बिक्की कुमार मांझी बताया जाता है।बताया जाता है कि उक्त युवक किसी आवश्यक कार्य कर अपने घर बन्नी महमन पट्टी जा रहा था तभी नगरा की ओर से पटेढा के तरफ जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दी।घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।सूचना पाकर खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह व नगरा ओपीध्यक्ष पीएल यादव ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन