धान नही खरीददारी होने पर मंडल अध्यक्ष ने मंत्री को दी ज्ञापन
नित्यानंद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के किसानों का धान की खरीददारी पैक्स अध्यक्ष द्वारा नही की जा रही है इस बात को लेकर मंडल भाजपा के पूर्वी अध्यक्ष रामानंद सिंह ने सहकारिता मंत्री से मिलकर एक ज्ञापन दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखण्ड के 22 पंचयात के पैक्स अध्यक्षों द्वारा किसान के धान नही खरीदे जाने से काफी मायूस है वही मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह ने डी सी ओ से दुरभाष से बात की तो उन्होंने कहा कि जहां शिकायत करना है वहां शिकायत करें इस बात को लेकर मंडल अध्यक्ष ने सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह से मुलाकात कर धान नही खरीददारी नही होने बात कही साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी के मनमौजी रैवये के बारे में मंत्री से शिकायत की इस बात को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तत्काल डी सी ओ से दुरभाष पर बात कर कड़ी फटकार लगायी वही धान खरीददारी सुनिश्चित करने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग