राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

खाने के पैसे मांगने पर पोझिया के युवक ने दूकानदार को चाकू मार किया घायल, पटना रेफर

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

जलालपुर (सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बाज़ार पर एक दूकानदार को चाकू घोंपकर एक युवक को गंभीर रुप से घायल कर दियाऐ जाने का मामला घटित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जलालपुर प्रखण्ड के कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बाजार का बताया जाता है। जहां साधपुर बाजार पर दूकानदार हर दिन की भांति अपना दूकान खोले हुऐ था वहीं नितेश सिंह उक्त दूकान पर लिट्टी खााने आये हुए था जिसके बाद दूकानदार ने भेरवलिया निवासी नितेश से अपने बाकि के उधार का पैसे की मांग करने लगा काफी कहा -सूनी होने के बाद उक्त युवक ने चाकू निकाल दूकानदार के पीठ पर चाकू से वार कर घायल करने के बाद फरार हो गया। घायल दूकानदार जलालपुर प्रखण्ड के देवरिया पंचायत निवासी राजाराम राय का पुत्र पवन कुमार बताया जाता है। चाकू बाजी की सूचना कोपा थाने की पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच चाकू बाजी में धायल पवन कुमार को उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया जहां उसे बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना का प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। चाकू मारने वाला युवक देवरिया पंचायत के पंचानंद सिंह का पुत्र नितेश सिंह बताया जाता है। वहीं ग्रामीणों की माने तो चाकू बाजी में घायल पवन कुमार तथा चाकू मारने वाला नितेश पहले दोनों पक्के दोस्त हुआ करते थें।