किसान के बेटे अजित ने यूपी पीसीएस पांचवीं रैंक लाकर की प्रदेश का बढाया मान
छपरा (सारण)। जिले के मांझी प्रखंड क्षेत्र के साधपुर गांव निवासी तथा पेशे से किसान मदन सिंह के पुत्र अजित कुमार सिंह उर्फ प्रिंस ने यूपी पीसीएस की परीक्षा पास कर सारण का नाम रौशन किया है। उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा दो दिन पूर्व घोषित रिजल्ट में अपने गांव के लाडले का नाम देखकर गांव के लोग बेहद उत्साहित हैं। घर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। रिश्ते में प्रिंस के चाचा व गोबरही पंचायत के मुखिया उपेंद्र सिंह तथा राजन सिंह ने बताया कि प्रिंस को उसके पिता ने खेती गृहस्थी कर पढ़ाया-लिखाया। प्रिंस की दोनों बहनों की शादी हो चुकी हैं तथा दूसरा भाई सिलीगुड़ी में अपना ब्यवसाय चलाता है। वहीं दूसरी तरफ प्रिंस ने पारिवारिक वस्तुस्थिति को दरकिनार कर पूरी तन्मयता व लगन से तैयारी कर सफलता हासिल की। अब जल्द ही राज्य सरकार प्रिंस को प्रशासनिक पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित करने व प्रशिक्षण पूरी कराएगी। उधर प्रिंस की इस कामयाबी पर क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग