माकपा नेताओं ने एकमा स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
- लखनऊ-पाटलिपुत्र सुपरस्टार ट्रेन की ठहराव बहाल करने की मांग
छपरा (सारण)। केन्द्र सरकार की कृषि कानून के विरोध सहित पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेल खंड के एकमा स्टेशन पर लखनऊ-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त किए गए ठहराव को पुनः बहाल रखने की मांग को लेकर माकपा नेताओं ने स्टेशन अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है। एकमा स्टेशन पर उक्त ट्रेन का रेलवे प्रशासन द्वारा स्टोपेज स्थगित किए जाने से नाराज किसानों ने स्टेशन पर नारेबाजी किया। नाराज लोगों ने मंडल रेल प्रवंधक से पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जनहित में पुनः किये जाने की मांंग की है।माकपा के बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव अरूण कुमार, रवीन्द्र नाथ गुप्ता, सुरेन्द्र पंड़ित व राजु टाइगर ने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण किसान और आम जनता परेशान है। नेताओं ने एकमा स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर जनहित में ट्रेन ठहराव की स्वीकृति प्रदान करने सहित सवारी गाड़ियों के परिचालन शुरू कराने की मांंग की। इस अवसर पर माकपा नेताओं ने ट्रेन परिचालन शुरू कराने व एकमा स्टेशन पर बरौनी-ग्वालियर व छपरा-मथुरा का ठहराव सुनिश्चित करने की भी मांग की। वहीं स्टेशन परिसर सहित अन्य सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों को मानक के अनुसार कराने की मांग की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग