राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के अर्वा कोठी गाँव निवासी भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद रेयाजुद्दीन से पड़ोसी ने शराब के नशे में की मारपीट।उक्त शराबी उक्त गाँव निवासी मो. शहाबुद्दीन का पुत्र मो राजा बताया जाता है।पीड़ित ने नगरा ओपी में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।उन्होंने दिए हुए आवेदन में कहा है कि उक्त पड़ोसी ने शराब पीकर गाली गलौज करते हुए मुझसे मारपीट की तथा मेरा पंद्रह सौ रुपये छीन लिया।पीड़ित के शिकायत पर त्वरित करवाई करते हुए नगरा ओपीध्यक्ष पीएल यादव ने शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस बाबत ओपीध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पार जांच कर करवाई की गई हैं।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग