राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर बनियापुर पुलिस ने छापेमारी करते हुए पांच लीटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के करही चंवर के पास का है।वही गिरफ़्तार व्यक्ति करही बंगरा टोले निवासी गोवर्धन राम है।पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि चंवर में शराब की खरीद-विक्री की जा रही है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई।जहाँ पुलिस वाहन को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। वही एक अन्य मामले में लौवा टेढ़ी घाट से शराब के नशे में धुत हो हल्ला-हंगामे की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार लोगों में भोजपुर जिले के खवासपुर थाना क्षेत्र के खवासपुर निवासी शिवकुमार यादव और रमेश कुमार शामिल है।जिनकी मेडिकल रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है।दोनों हो मामलों में स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग