
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। दवाई के साथ कड़ाई भी के स्लोगन के साथ बनियापुर बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह और थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र ने बनियापुर मुख्य बाजार सहित कई अन्य बाजारों पर मॉस्क अभियान चलाकर लोगों को मॉस्क का उपयोग करने के लिये जागरूक किया। इस दौरान मार्केट, दुकान, बस स्टैंड और वाहन चालकों के बीच मॉस्क जांच की गई। जहाँ सार्बजनिक स्थलों पर मॉस्क का उपयोग नही करने के मामले में 30 लोगों का चालान काट जुर्माना की राशि वसूली की गई।बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले लोगो पर प्रशासन की सख्त नजर है।कोरोना अभी समाप्त नही हुआ बल्कि शिथिल हुआ है। ऐसे में जबतक सभी लोगों का पूर्ण रूप से टीकाकरण नही हो जाता तबतक पूर्णतः सावधानी और सतर्कता बरतनी जरूरी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग