
सुभाष प्रसाद की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के धनौती गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में शुक्रवार को दुर्गा महोत्सव यज्ञ का आयोजन किया गया।आचार्य सर्वानंद उपाध्याय एवं नंदकुमार चौबे के वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय जयकारो से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था। यज्ञ में शामिल होने के लिए पूजा स्थल पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। बताया जाता है कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल के दौरान ग्रामीणों ने गांव एवं समाज की कुशलता के लिए मनौती मांगी थी। यज्ञ में शामिल नंदकिशोर सिंह, अग्निदेव सिंहधीरेंद्र सिंह शिक्षकमनोज कुमार सिंहउमेश्वर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि मां दुर्गा की कृपा से गांव के किसी व्यक्ति को कोरोना नही हुआ। वही इसका प्रभाव भी अब कम हो रहा है। इसी के उपलक्ष्य में आज यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग