संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के दुर्गापुर उत्क्रमित कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू कुँअर का शुक्रवार को निधन हो गया। लंबे समय से पटना में उनका इलाज चल रह था। मृतिका मांझी पश्चिमी पंचायत की निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह की माता थी। परिजनों ने बताया कि कल दुर्गापुर सरयु नदी के किनारे उनका दाह संस्कार सम्पन्न होगा। उनके निधन पर शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह राजू दास रूबी देवी कुलदीप सिंह बिजेन्द्र तिवारी तारकेश्वर तिवारी तथा आशुतोष गोस्वामी आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग