दाउदपुर/मांझी (सारण)। मांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एनआईओएस द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण ग्रामीण चिकित्सकों को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ट्रीटमेंट सपोर्टर के रुप में कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में यक्ष्मा उन्मूलन के लिए जहां पर्यवेक्षक संतोष कुमार एवं कृष्णा कुमार ने प्रशिक्षण दिया। वहीं केयर इंडिया के अश्विनी कुमार द्वारा कालाजार उन्मूलन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हेमंत कुमार, ग्रामीण चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अरुण, डॉ. उमाशंकर, डॉ संजय, डॉ. जुल्फिकार, डॉ. विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग