राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करतें हुए दो युवक को गिरफ्तार कर लिया वही एक युवक मौके से फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव के घोबिया गाछी में अवांछनीय तत्व बैठें हुए हैं थानाध्यक्ष ने त्वरित गठित पुलिस टीम को जमादार अजय कुमार सिंह,ओम प्रकाश यादव और प्रमोद कुमार की अगुवाई में दल बल लेकर घेराबंदी कर छापेमारी की जिसमें मौके पर दो युवक को दो मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया गया वही एक युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मामले में पूछताछ के दौरान पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी का हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान कर्ण कुदरिया गांव निवासी स्व सुभाष सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अनुप कुमार सिंह, नागेन्द्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और फरार कर्ण कुदरिया गांव का ही राजकिशोर सिंह का पुत्र विपुल कुमार सिंह के रूप में हुई।मामले में कांड संख्या 096/21 दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया गया है। गिरफ्तार दोनों युवकों के साथ दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जप्त कर ली गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग