पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। सारण जिला अधिकारी के आदेशानुसार भूमी लगान जमा करने का विशेष शिविर का आयोजन हर सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को हर अंचल कार्यालय में होना है। जिसमें शुक्रवार को अंचल कार्यालय परिसर के मनरेगा सभागार में सभी राजस्व कर्मचारीयों के साथ सीओ ललित कुमार सिंह ने शिविर लगाया। शिविर में 11000 रूपये लगान के रूप में जमा किए गए। मामले में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि भूमी लगान राजस्व के जमा अनुपात में कमी को देखते हुए लगान जमा करने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जहां सहूलियत से लगान जमा करने का विशेष कैम्प का आयोजन 31 मार्च तक हर सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को लगेगा जहां अंचल क्षेत्र के भू स्वामी अपने भूमी लगान का बकाया जमा कर सकतें हैं। जिसके लिए अपने भूमी का पुराना लगान जमा रशीद लेकर आना पड़ेगा। जिसमें पहले दिन 11000 हजार रुपए जमा किए गए। वही लगान जमा करने आएं लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा लगान घोषित करने का समय निर्धारित किया गया है पर कर्मचारियों द्वारा लगान जमा करने में आनाकानी की जा रही है। लोगों ने बताया कि पहले ही ऑनलाइन और ऑफलाइन के झंझट में वर्षों का लगान बाकी पड़ा है वही सुविधा से बकाया लगान जमा करने का आदेश निर्गत किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग