बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सतुआ गाव में सड़क निर्माण कार्य कर रहे मजदूर के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। वहीं विरोध पर जाति सूचक शब्द के साथ गाली देते बेढी खोंप में आग लगा दिए जाने के मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में बुन्नी लाल मांझी ने बताया है कि ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में काम करने गया था। तभी स्थानीय करण राय ननद किशोर राय, छथिलाल राय, देव कुमार राय, सुनील राय, सुरेंद्र राय सहित सात लोग लाठी डंडे धारदार हथियार से लैस होकर आए और जाति सूचक शब्द प्रयोग करते मारपीट कर जख्मी कर दिए। वहीं बचाव में आई पत्नी, भतीजा को भी मारपीट कर जख्मी कर दिए। वहीं बेढी खोप में आग लगा दिए। मामले में पुलिस प्राथमिकी के बाद अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग