- मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का काटा चालान
तरैया (सारण)। प्रखंड में शुक्रवार को सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वाले 39 लोगों से 50-50 रुपए का चालान काट कर कुल 1950 रुपए जुर्माना राशि वसूला गया एवं बदले में उन्हें मास्क भी दिया गया। चेकिंग के दौरान प्रशासन द्वारा लंबी दूरी के बसों को रोककर भी जांच किया जा रहा था। बसों के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति देखने के बाद मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों को भी चालान काट कर मास्क उपलब्ध कराया गया एवं यात्रा करते समय मास्क अवश्य लगाने की हिदायत दी गई। इस संबंध में तरैया बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि तरैया बाजार क्षेत्र में मास्क चेकिंग करने के बाद तरैया-रामबाग नहर पुल पर चेकिंग आरंभ किया गया। आने जाने वाले सवारी साधनों को रोककर मास्क नहीं लगाने वाले लोगों का चालान काटते हुए उन्हें मास्क उपलब्ध कराया गया। वहीं इस संबंध में अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु सारण जिला अधिकारी द्वारा 19 फरवरी को अभियान चलाकर फेस मास्क लगाने के निर्देश का उल्लंघन करने के मामले में चेकिंग करने का आदेश निर्गत किया गया था जिसके तहत आज यह अभियान चलाया गया। मौके पर तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं अन्य सहायक पुलिस पदाधिकारियों समेत पुलिस बल मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग