महाराजगंज के भाजपा सांसद सिग्रीवाल ने बाबा साहब की 129 वी जयंती पर नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि
जलालपुर(सारण)। बाबा साहब के नाम से विख्यात भारत रत्न डा भीम राव अम्बेडकर की 129वी जयन्ती पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर स्थित अपने आवास पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि वे कुशल राजनीतिज्ञ, भारतीय विधि वेता ,कुशल अर्थशास्त्री और समाज सुधारक ,भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए जारी किए गए अपने संदेश में कहा कि महान अंबेडकर जी की जयंती पर कार्यकर्ता, हर गरीब बस्ती में “मेरी बस्ती कोरोना मुक्त बस्ती’ का संकल्प दिलाएं तथा उत्तम स्वास्थ्य के प्रति अच्छी आदतों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर वर्तमान समय में यह प्रेरणा लेने की जरूरत है कि सभी अपने घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना मुक्त रहे। यह भारत को कोरोना मुक्त बनाने के लिए जरुरी है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि सभी के सहयोग से “कोरोना हारेगा भारत जीतेगा’| मौके पर युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल व भाजपा के वरीय नेता उमेश तिवारी ने भी उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी|


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग