बाबा साहेब डॉ.भीम राव अम्बेडकर का 129वां जयंती मनाया गया
तरैया(सारण)। प्रखंड के विभिन्न गाँवो में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीम राव अम्बेडकर का 129 वां जयंती मनाया गया। प्रखण्ड के परौना, नेवारी,बगही हरखपुरा,पिपरा चौक, देवरिया,खराटी सहित अन्य गाँवो में सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए बाबा साहब का जन्म दिन मनाया गया। नेवारी में अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार मनीष एवं भागवतपुर मुखिया मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आजाद भारत के प्रथम कानून मंत्री, संविधान के शिल्पकार भारत रत्न एवं गरीबों के मसीहा बाबा साहेब डॉ.भीम राव अम्बेडकर का 129 वां जयंती उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। अभिमन्यु कुमार मनीष ने कहा कि बाबा साहेब ने 1936 में जाति का संहार नामक पुस्तक लिखा। जिसमें उन्होंने कहा है की वे समाज से जाति का खात्मा चाहते थे। वे समाज सुधारक और समाज के सच्चे हितैषी थे। वही पिपरा में पूर्व मुखिया बिरबहादुर राय के अध्यक्षता में बाबा साहब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। उन्होंने कामना किया कि कॅरोना महामारी जल्द से जल्द भारत से खत्म हो जाय। उक्त मौके पर शिक्षक अनिल राम,चन्द्रिका राम,तूफानी सिंह,मनोज राय पैक्स अध्यक्ष,टुनटुन राय, दरोगा राम,राजकुमार,रामनाथ राम,हरेंद्र राम, मोतीलाल राम,दीपक राम सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग