
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस/लियो क्लब छपरा टाउन के द्वारा स्थानीय छपरा जंक्शन के बाहर गरीब लोगो के बीच किया गया कपड़ा वितरण। कपड़े प्राप्त कर लोगो ने लायंस और लियो क्लब छपरा टाउन को बहुत आशीर्वाद दिया। संस्थापक अध्यक्ष लायन कुंवर जायसवाल ने कहा कि कल छपरा जंक्शन पर कपड़ा बैंक के माध्यम से लायंस और लियो क्लब द्वारा लगभग 500 लोगो के बीच कपड़े का वितरण किया गया है। आज पुनः नगरपालिका चौक के समीप भी कपड़ा वितरण किया गया। इस अवसर पर लियो क्लब छपरा टाउन के संस्थापक अध्यक्ष लियो अली अहमद, लियो अध्यक्ष विकाश, लियो फेमिना अध्यक्ष लियो भारती, लियो दिवेदी प्रशांत, लियो मनीष मनी, लियो शुभम पांडे, लियो सुमन, लियो सलमान, लियो निशा, लियो मोहित सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग