संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू के कुलपति प्रो फारुक अली ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के संशोधित शक्तियों का प्रयोग करते हुए राम जयपाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह का तबादला भोला प्रसाद सिंह महाविद्यालय भोरे में चल रहे प्राचार्य के रिक्त पद पर कर दिए हैं तथा उनके स्थान पर राम जयपाल महाविद्यालय छपरा में इसी महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के वरीय शिक्षक प्रो डॉ इरफान अली को तत्काल प्रभाव से राम जयपाल महाविद्यालय का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इस आशय का पत्र जेपीयू के कुलसचिव ने जारी करते हुए आदेश निर्गत किया है कि डॉ सिद्धार्थ शंकर तत्काल प्रभाव से डॉ शंकर दयाल सिंह महाविद्यालय भोरे के प्राचार्य के पद पर अपना योगदान करेंगे इसके साथ ही वे राम महाविद्यालय छपरा के प्राचार्य के लिए वरीय शिक्षक प्रो डॉ इरफान अली को अपना पदभार सौप देंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग