संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारूक अली ने शनिवार को बीएड महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जिसमें सबसे पहले मथुरा सिंह बीएड महाविद्यालय में उन्होंने पहुंचकर कक्षाओं, पुस्तकालय, आईसीटी रिसोर्स सेंटर और प्रयोगशाला का गहन निरीक्षण किया तथा प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कल उपस्थिति पंजी के साथ प्राचार्य को तलब भी किया है। कुलपति महोदय इसके बाद वासुदेव सिंह बीएड महाविद्यालय पहुंचे जहां 14 विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित थे। कुलपति ने खुद कक्षा में जाकर निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कहा कि बीएड प्रथम तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षा होनी है। सभी बीएड महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक वर्ग का निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि आप सभी को बहुत ईमानदारी से विद्यार्थियों को पढ़ाना है क्योंकि यह एक व्यवसायिक पाठ्यक्रम है और इससे रोजगार भी मिलता है। निरीक्षण के दौरान मथुरा सिंह बीएड महाविद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव अनीता सिंह के प्रतिनिधि, कुछ शिक्षक , जेपीयू के प्रभारी कुलसचिव डॉ आरपी श्रीवास्तव , डॉ एके झा , परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह, सीसीडीसी प्रोफेसर हरीश चंद्र एवं अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग