संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। राशन किरासन के वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंचे अधिकारियों ने मानोपाली में जांच की। जांच के दौरान व्यापक अनियमितता उजागर हुआ है। जांच के लिए पहुंचे अपर अनुमंडल पदाधिकारी अर्शी शाहीन, अवर निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह तथा बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने उपभोक्ताओं की बयान भी दर्ज किया। अधिकारियों के समक्ष उपभोक्ताओं ने बताया कि जनवितरक दुकानदार द्वारा मुरली प्रसाद द्वारा समय पर वितरण नही किया जाता है।वितरक दो माह के अंतराल पर राशन का वितरण करते है,और निर्धारित से अधिक मूल्य की वसूली की जाती है।जिसको लेकर स्थानीय रामावतार शर्मा द्वारा मानवाधिकार आयोग पटना में शिकायत की गई थी।साथ ही परेेेशान उपभोक्ताओं नेे मामले की शिकायत जिलाधिकारी सहित सम्बंधित विभाग में भी किया था।शिकायत के आलोक में अनुमंडलाधिकारी मानोपाली पहुंच सघन जांच की। जांच के दौरान शिकायत सत्य पाया गया। इधर, अधिकारियों की भौतिक जांच की जानकारी मिलने पर दर्जनों ग्रामीण उपभोक्ता मौके पर पहुंच गए।अनुमंडलाधिकारी ने जन वितरक की स्टॉक पंजी तथा वितरण पंजी की मिलान भी की गई। इधर सतुआ पंचायत में भी पदाधिकारियों द्वारा वार्ड संख्या 03,04 और 05 के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया।जहाँ सबकुछ सही पाया गया।इस मामले में स्थानीय मुखिया द्वारा गलत जगह पर बूथ अवस्थित होने की शिकायत की गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग