राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

महाराष्ट्र के मंत्री बोले, अल्लाह ने 2011 में ही तय किया था कोरोना आएगा

नई दिल्ली, (एजेंसी)। देश में कोरोना के नए मामलों में पिछले कुछ महीनों की तुलना में काफी कमी आ रही है। देश में कम होते कोरोना के आंकड़ों के बीच महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते नए केस से चिंता की स्थिति बनी हुई। राज्य में कोरोना के नए लहर आने की आशंका जताई जा रही है। महाराष्ट्र में बीते दिनों एक दिन में पांच हजार से अधिर नए मामले सामने आए। बढ़ रहे खतरे को देखते हुए सरकार की ओर से सख्त गाइडलाइंस जारी की गई और कुछ शहरों में वीकेंड लॉकडाउन और पाबंदियां भी लगाई गई। लेकिन राज्य में कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों के बीच सरकार के एक मंत्री का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आपके मुंह से भी निकल पड़ेगा कि अगर पहले से पता था तो जिंदगियां बचाने की बजाए कब्रिस्तान बनवाना क्यों चुना? दरअसल महाराष्ट्र सरकार के आवासीय मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि अल्लाह ने 2011 में ही बता दिया था कि 2020 में कोरोना आएगा। आव्हाड ने कहा कि इसलिए कोरोना आने के पहले हमने कब्रिस्तान बना लिए। मुंब्रा-कलावा में आव्हा़ड ने ये विवादित बयान दिया, जिसे मुस्लिम बहुल इलाका माना जाता है। साल 2019 के विधानसभा में जितेंद्र अव्हाड ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर यहां से चुनाव जीता और उद्धव सरकार में मंत्री बने। क्या कहा जितेंद्र अव्हाड ने: जितेंद्र अव्हाड ने मुंब्रा-कलावा इलाके में कहा कि ये तो अल्लाह ने सोच कर रखा था 2021 में कि 2020 में कोरोना आएगा। आने के पहले यहां पर कब्रिस्तान आना चाहिए। इसलिए 2011 में सेंशन हुई थी और 2019 में कब्रिस्तान की व्यवस्था कर दी गई। जैसे आप लोग बोलते रहते हैं कि सब करता है अल्लाह करता है तो ये अल्लाह की ही बनाई चीज है।