संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिले में स्काउट और गाइड को फ्री बिंग मी का प्रशिक्षण लंबे अंतराल के बाद सत्र 2020- 21 के पहले शिविर के रूप में आयोजित होने जा रहा है। यह शिविर यूनिट स्तरीय होगा जिसमें केवल 25 बच्चे ही भाग ले सकेंगे , कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए। शिविर में सम्मलित प्रतिभागियों को शरीर की बनावट, लंबाई- चौड़ाई -मोटाई आदि विषयों पर प्रशिक्षित कर प्रतिभागियों में बॉडी कॉन्फिडेंस पैदा करेंगे कि तथा उनकी शारीरिक संरचना, सुंदरता और व्यक्तित्व को निखारने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला संगठन आयुक्त स्काउट आलोक रंजन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अभी सभी प्रशिक्षण अपने अपने यूनिट में ही आयोजित हो रहे है। कोविड 19 संक्रमण के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम ऑन लाइन आयोजित हो रहे थे। सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में यह इस फाइनेंशियल वर्ष का पहला ऑफ लाइन शिविर है। इसके बाद सभी कार्यक्रम अपने यूनिट स्तर पर आयोजित किये जाएंगे जब तक कि सरकारी आदेश हमे नही प्राप्त होते है।
ज्ञात हो कि इस विषय के प्रशिक्षक जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन प्रशिक्षक है और बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के कॉडिनेटर भी है के साथ- साथ जिले को प्राप्त नए प्रशिक्षक अमन राज, जय प्रकाश सिंह और रितिका कुमारी भी इस शिविर को संचालीत करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष डॉ० सुरेश प्रसाद सिंह, जिला आयुक्त स्काउट डॉ० दीनानाथ मिश्रा, सहायक जिला सचिव उमाशंकर गिरी, कोषाध्यक्ष गनी खा और स्काउट मास्टर अम्बुज कुमार झा, आशीष रंजन सिंह अन्य थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग