राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो गाली -गलौज और हो- हंगामा कर रहे युवकों को सहाजितपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के मेढुका का है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सहाजितपुर गांव निवासी राहुल सिंह, आकाश कुमार, महेंद्र महतों और मेढुका निवासी सुरेंद्र साह नशे में धुत हो हंगामा कर रहे थे। जिसकी सूचना मिली थी।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँच सूचना की सत्यापन की गई तो मामला सत्य पाया गया।वही एक अन्य युवक जनता बाजार थाना क्षेत्र के चकदेह निवासी प्रमोद साह द्वारा भी राइस मिल मेढुका के समीप ही शराब का सेवन कर हल्ला-गुल्ला किया जा रहा था।जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग