अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखण्ड के कोपा पंचायत के बनकटा गांव के काली स्थान पर शतचंडी महायज्ञ के लिए रविवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।पितांबर वस्त्र में सभी श्रद्धालु सजे थे। कलश यात्रा हाथी- घोड़ा, बैंड, गाजे-बाजे के साथ निकला था।कलश यात्रा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। कलश यात्रा कोपा थाना के पास संकट मोचन मंदिर के पास से जल लेकर कोपा बाजार बसडीला अनवल देवरिया मुसेहरी होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचा। महायज्ञ 27 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ पंडित सुश्री प्रियंका दिवेदी जी कुशीनगर की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा। रोजाना शाम सात से नौ बजे तक संगीतमय प्रवचन कार्यक्रम भी होगा। मौके पर लक्षमण तिवारी, अर्जुन ठाकुर, मंकेश्वर राय,पवन तिवारी, जगनारायण साह, दहारी राय, बच्चा प्रसाद राय, तारकेश्वर तिवारी, कामेश्वर तिवारी, सुगा यादव, राजकिशोर यादव, अनिल साह अमरेश यादव कामाख्या नारायण यादव राकेश तिवारी विधा साह रविंदर यादव, दिलीप तिवारी घनश्याम तिवारी, वागेश्वरी तिवारी, द्वरिका साह, ओमप्रकाश तिवारी, विधायल डॉ सतेंदर यादव सहित सैकड़ों लोग सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।



More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग