अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। कोपा के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान में चल रहे कोपा प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मैनपुरा की टीम ने कोपा को 53 रनों से हरा कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।रविवार को फाइनल मैच कोपा बनाम मैनपुरा के बीच खेला गया। मैनपुरा की टीम टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करते हुए सात विकेट पर 143 रन बनाया।वहीं कोपा की टीम 90 रन पर ऑल आउट हो गई।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदीप कुमार को वहीं मैंन ऑफ द सिरीज लालू कुमार को दिया गया।विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी समाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के युवा नेता बुस्तामी खान ने दिया। हिजरत खान,शकील खां सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग