पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। थाना परिसर में हर सप्ताह में शनिवार को लगने वाले जनता दरबार का आयोजन सीओ और थानाध्यक्ष की अगुवाई में की गई।जिसमे आधा दर्जन भूमी विवाद के मामले आए। सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में मशरक थाना पर जनता दरबार आयोजित कर चार नये और चार पुराने मामले में सुनवाई कर निष्पादन किया गया। मौके पर अंचल निरीक्षक मो सैफ्फुलाह रहमानी, प्रधान लिपिक महेश राम,कर्मचारी महेंद्र राम उपस्थित रहे। जनता दरबार में पहले से चार मामले लंबित थें और 4 नए मामले आए।जिसमें से पुराने में 2 मामले का निष्पादन किया गया।वही नये मामलों में 2 का निष्पादन कर दिया गया,साथ ही सभी पेंडिंग में विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग