तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के रामकोला स्थित वाईडीबीएस कॉलेज के समीप एक दुकानदार द्वारा दुकान का बकाया रुपये मांगने के विवाद में दुकानदार को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में तरैया निवासी प्रेमचंद सिंह ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि गत दिन मेरे कपड़ा दुकान पर मो. मुख्तार आये और घर के लिए कपड़ा तथा कुछ नगद रुपये ले लिए, बोले कि बालू बिक्री हो जायेगा तो रुपये दे देंगे। मुझे पता चला कि उनका बालू बिक्री हो गया है, जब मैं उनसे अपना बकाया रुपये मांगने उनके पास गया तो देखा कि भलुआ निवासी छोटू सिंह, बेलहरी निवासी राजा कुमार, एवं गरखा मीनापुर निवासी मो. इरफान एवं इनके पिता मो. मुख्तार, चारों व्यक्ति वाईडीबीएस कॉलेज के समीप सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर चबूतरा पर बैठकर तास-जुआ खेल रहें थे। जब मैं उनसे अपने दुकान का बकाया रुपये मांगा, तो बोला कि कैसा रुपये और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रड से मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। मारपीट के दौरान पॉकेट से 15 हजार रुपये निकाल लिए एवं गर्दन से सोने की चेन नोच लिए। घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में उपचार कराया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगें की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पूर्व के मामले में तरैया पुलिस ने दो व्यक्तियों को शनिवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उक्त दोनों व्यक्ति देवरिया गांव निवासी विक्रमा तिवारी के पुत्र विक्की तिवारी एवं रवि तिवारी बताए जाते है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को छपरा जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग