छपरा: अंबेडकर जयंती पर शहर से गांव तक अंबेडकरवादियों ने मनाया दीपोत्सव

राष्ट्रनायक न्यूज
छपरा(सारण)। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती पर जिले में शहर से लेकर गांव तक अंबेडकर के अनुयायियों ने उनके सम्मान में दीपोत्सव का त्योहार धुमधाम से मनाया। शहर के रतनपुर में जदयू के महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ईश्वर कुमार राम, प्रेदश महासचिव नीरज राम, सामाजिक समानता के चिंतक श्रीभगवान राम, सदर प्रखंड के तेनुआ में अधिवक्ता रामराज राम, फकुली में राजद महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम, चिरांद में अमर राम, ब्रह्मपुर में डॉ. कलिन्द्र राम, अमनौर में पूर्व जिला पार्षद मुन्ना बैठा, अर्जून राम, मशरक एवं पानापुर में अंबेडकर लोक सेवा सदन के अध्यक्ष रंधीर कुमार मांझी, गड़खा प्रखंड के रामगढ़ा में ललन राम, मिर्जापुर में किशोर राम, कदना, कौशलपुर में मनोहर राम, सिरसा राई में ललितेश्वर मांझी, महम्मदपुर में पप्पु कुमार, दिघवारा प्रखंड के बोधा छपरा में मिथिलेश कुमार दास के नेतृत्व में दीपोत्सव धुमधाम से मनाया गया। इस दौरान अंबेडकर प्रेमी बाबा साहब के सम्मान में अपने घर, बालकोनी, द्वार एवं गली-मुहल्लों में दीपक एवं मोमबती जलाया तथा एक-दूसरें में मिठाई का वितरण किया। वहीं रामगढ़ा महादलित बस्ती, मिर्जापुर महादलित बस्ती, उतर कदना, सिरसा राई, बोधा छपरा, अमनौर सहित दर्जनों गांवों केक काटकर बाबा साहब की जयंती मनाया। शहर के रतनपुरा में जदयू नेता ईश्वर कुमार राम की अध्यक्षता में आयोजित दीपोत्सव में विधान पार्षद डॉ. बीरेन्द्र नारायण यादव ने केक काट कर बाबा साहब को याद किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर आजीवन संघर्ष कर दलित, बहुजन एवं महिलाओं को समाज में समानता का संवैधानिक अधिकार देकर उनके जीवन को प्रकाशमय किया है। जिससे आज बाबा साहब के सम्मान में सभी दलित बहुजनों ने दीपोत्सव का त्योहार मनाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा एवं महिलाओं को शैक्षणिक, राजनीतिक एवं आर्थिक आजादी दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग