जन वितरण प्रणाली दुकानदार के अनियमिता के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन
अमनौर(सारण)। कोरोना से भले ही सारण जिला मुक्त है, लेकिन इस वैश्विक महामारी में भी जन वितरण प्रणाली विक्रेता अपनी करनी से बाज नही आ रहे है। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल पंचायत के ग्रामीणों ने जन वितरण प्रणाली विक्रेता पर अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने खाद्य आपूर्ति पदाधिकारियों के पास लिखित आवेदन दिया। वही प्रखंड कार्यालय पहुँच बीडीओ का घेराव कर दिया व रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि लॉकडाउन में बेरोजगारी से झेल रही जनता तक सरकार की मदद नही पहुंच पा रही है। डीलर के द्वारा मनमानी किया जाता है। एक यूनिट पर चार किलो आनाज व प्रति किलो चावल चार रुपये लिया जाता है। 21 दिन के लॉक डाउन में मुफ्त अनाज नहीं मिला। फिर दूसरे लॉकडाउन में डीलर के द्वारा अनाज नहीं दिया जा रहा है। सरकार एक तरफ बोल रही है कि अनाज मुफ्त मिलेगा, लेकिन आज तक हमलोगों को किसी प्रकार सहायता नहीं मिला। लॉकडाउन के कारण हमलोगों का काम बंद हो गया, भुखमरी की स्तिथि बनी हुई है। खाद्य पूर्ति पदाधिकारी के पास फोन करने पर नहीं उठाया जाता है। हमलोग शिकायत करे, तो कहा करे, कोई सुनने वाला नही है। शिकायत करने पर डीलरों के द्वारा धमकी दिया जाता है। बीडीओ विभु विवेक ने राशन मुहैया कराने का आश्वासन देकर महिलाओ को वापस कराया।प्रदर्शन करने वाले मीना देवी, मालती देवी, फूलकुमारी देवी, मंजू देवी, प्रभा देवी, शकुंतला देवी, कामेश्वर राम, सरोज राम, धीरज कुमार, अखिलेश मांझी, जितेंद्र राम,त्रिभुवन कुमार, सुजीत कुमार, रविन्द्र मांझी, शैलेश मांझी, गोरख राम समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग