फूस की झोपड़ी निर्माण में खूनी संघर्ष में आधा दर्जन घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरना छपिया गांव में मंगलवार की शाम खाली जमीन पर फूस की झोपड़ी रखने के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और दाब से मारपीट हुई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा घायलावस्था में इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां एक साथ आधा दर्जन घायलों के पहुंचने पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सभी घायल एक ही गांव छपिया के निवासी हैं। एक पक्ष के घायलों का इलाज के दौरान पहचान स्व रविन्द्र प्रसाद के दो पुत्र पचास वर्षीय पुत्र कृष्णा प्रसाद और 48 वर्षीय रंजीत कुमार और दूसरे पक्ष से स्व योगेन्द्र प्रसाद के तीन पुत्र 50 वर्षीय अनित कुमार वर्मा, 35 वर्षीय तरूण कुमार और 40 वर्षीय अनुप कुमार के रूप में हुई। मामले में एक पक्ष से कृष्णा प्रसाद ने बताया कि घर के बगल में ही शिवकांत श्रीवास्तव की सात धूर जमीन है, जो उन्होंने हमें मौखिक रूप से झोपड़ी रखने को दिया है। जिस पर हम झोपड़ी रख रहे थे। वही दूसरे पक्ष के अनित कुमार वर्मा ने बताया कि झोपड़ी वाली जमीन मेरी है और विरोधी पक्ष दंबगई से झोपड़ी रखकर शराब बेचने का काम शुरू किया। जिसका हमने मौके पर पहुंचे और झोपड़ी रख शराब बेचने का विरोध किया तो उसी बात को लेकर विवाद हो गया और उन्होंने लाठी डंडे और दाब से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मशरक थाना पुलिस ने मौके पर अस्पताल पहुंच दोनों पक्षों को इलाज के बाद थाना ले कर चलें गये और मामले की जांच शुरू कर दिये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग