मशरक में चेचक बीमारी से महादलित युवक की इलाज के दौरान मौत
मशरक(सारण)। पीएचसी में बुधवार की सुबह करीब दस बजे मशरक दक्षिण टोला गांव से महादलित परिवार के एक युवक को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए परिजनों द्वारा लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। जिससे पीएचसी परिसर में महादलित समुदाय के दो दर्जन लोगों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान मशरक दक्षिण टोला नट टोली निवासी बेचूं नट के पैंतीस वर्षीय पुत्र राजेश नट के रूप में हुई। मामले में मृतक के टोले से महिला सुग्गी नट ने बताया कि मृतक को पिछले कुछ दिनों से चेचक हुआ था। जिससे परिजनों द्वारा इलाज नहीं कराकर झाड़ फूंक और पूजा पाठ किया जा रहा था। बाद में हालत बहुत खराब होने पर निजी चिकित्सक से दिखाया गया पर कोई सुधार नहीं था। बुधवार की सुबह उसकी हालत बेहद नाजुक हो गयी तो इसकी सूचना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह को सूचना दी गई। मौके पर मुखिया ने आनन-फानन में अपने निजी वाहन से पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नही हुएं और मृतक के शव से लिपटकर चित्कार मारकर रोने लगे। जिससे पूरे पीएचसी परिसर का माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने कागजी कार्यवाही करतें हुए पंचायत के मुखिया के मौजूदगी शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक बहुत ही गरीब परिवार से आता है। उसके मरने से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग