कोरोना कर्मयोद्धा के रूप में पुलिस पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को किया गया सम्मानित
तरैया(सारण)। कोरोना कर्मयोद्धा के रूप में बुधवार को तरैया थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने अंग वस्त्र के रूप में गमछा, मास्क एवं सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई सुमन्त जी बाड़ी, कपिलदेव राम, महेंद्र पंडित, श्रीनारायण गुप्ता तथा पत्रकार अवधेश गुप्ता एवं राणा प्रताप सिंह को कोरोना कर्मयोद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। पुलिस पदाधिकारियों को 05 वर्ष के दो बच्चें युवराज प्रताप सिंह एवं रघुराज प्रताप सिंह ने माला पहना कर उनका उत्साह वर्धन किया। पूर्व प्रमुख ने कहा कि कोरोना महामारी में धरातल पर पूर्णतः इन पुलिस पदाधिकारियों के कारण ही लागू हो पा रहा है। साथ ही पत्रकारों के कारण ही हम तक इस लॉक डाउन में भी सही और सटीक खबर पहुंच रहा है। ये लोग अपनी जिंदगी की परवाह किए बगैर हमारे सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे है। इसलिए इन्हें कर्मयोद्धा के रूप में सम्मानित किया गया है। उक्त मौके पर उपप्रमुख जगलाल राय, चंचलिया मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,अनिल सिंह कुशवहा सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग