लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते कलकता से 28 यात्रियों से भरा ट्रक पहुँचा तरैया, चेक पोस्ट पर पकड़ाया
तरैया(सारण)। कोरोना वैश्विक महामारी को रोकने एवं आम लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन है। लॉकडाउन की धज्जिया उड़ाते हुए एक ट्रक चालक कलकत्ता से 28 यात्रियों को भेड़-बकड़ियो की तरह ट्रक में लाद कर कोलकत्ता से मंगलवार की रात्री तरैया पहुँच गया। लेकिन तरैया-मसरख मुख्य सड़क एसएच 73 पर पुलिस चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। जब उसे तरैया पुलिस ने जाँच करने के लिए रोका तो वह बोला कि ट्रक खाली है किराना समान गिरा कर लौट रहा है। लेकिन जब पुलिस ने ट्रक से तिरपाल हटवाया तो अंदर 28 यात्री बैठे थे। जो दो-दो हजार रुपया देकर अपने घर आ रहे थे। ट्रक पर सवार यात्री इसुआपुर,सिधवलिया एवं गोरेया कोठी के थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने ट्रक को रेफरल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ सभी का जाँच किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि इसुआपुर क्षेत्र के डुमरी छपिया गाँव के छः लोग थे। जिसमें कोरोना के प्रारंभिक लक्षण नहीं पाये गए है।उनका जाँच कर रेफरल अस्पताल इसुआपुर को सूची सौप दी गयी है। बाकी लोगों को जाँच कर होम कोरोटाइन का निर्देश देकर छोड़ दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग