संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। नीलगायों और जंगली सुअर के बढ़ते आतंक से किसान इन दिनों काफी चिंतित दिख रहे है। झुंड बनाकर चलने वाले इन पशुओ द्वारा फिलवक्त गेंहू और सरसों की लहलहाती फसल को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुचाये जाने से किसानो को आर्थिक क्षति उठानी पर रही है।पप्पू सिंह,अजय राय,संजीत कुमार,अमन राम,असरफ अली सहित दर्जनों किसानो ने बताया की रात के समय इन पशुओ द्वारा झुण्ड में खेतो में पहुँच फसलो को रौंदे जाने से फसले बर्बाद हो रही है।किसानो की माने तो कभी-कभी इन पशुओ द्वारा हिंसक रूप अपनाने और आक्रमण करने से कई किसान जख्मी हो चुके है।इसलिये रात में इन पशुओ को भगाने के लिये किसान हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है।प्रखंड के पिठौरी,सरेया हरदी टोला, धवरी, कन्हौली सहित कई गाँवो में हाल के दिनों में इन पशुओ की संख्या में बृद्धि हुई है।जो किसानो के लिये परेशानी का सबब बना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग