अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। बिहार पुलिस सप्ताह के तहत ग़ांधी स्मारक उच्च विद्यालय कोपा बाजार के परिसर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।शराब बंदी,दहेज प्रथा,बाल विवाह,कोविड महामारी आदि विषयों पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। पेंटिग प्रतियोगिता में में गांधी स्मारक से स्नेहा कुमारी,रानी कुमारी देवांसु कुमारी, नन्दनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, सुहानी कुमारी, खुशबू कुमारी, सनिया खातून, आराधाना कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया। मौके पर इंस्पेक्टर राम सेवक प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार काजी, एएसआई मुना कुमार, एसआई सुदर्शन प्रसाद यादव, रितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी विजयी छात्रा-छात्राओं को 26 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग