राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। मस्जिद से नमाज पढ़कर आ रहे एक युवक की मौत बिजली के तार में स्पर्शघात होने से हो गई। मृतक तरवार पंचायत के केवारी कला गांव के सुल्तान अहमद के पुत्र 18 वर्षीय जमील अहमद बताया जाता है। सोमवार को दोपहर के करीब केवारी कला मस्जिद में नमाज पढ़ के लिए गया था, जैसे ही मस्जिद से बाहर निकला बिजली के तार बाहर गिरा हुआ था, अचानक तार के स्पर्शघात से उसका मौत घटना स्थल पर हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम छा गया।घटना को सुन अमनौर पुलिस पहुँच मामले का संज्ञान लिया। शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा सदर भेजा दिया।युवक इस बार इंटर का परीक्षा दिया था, पढ़ाई के साथ मजदूरी कर घर परिवार का देख भाल करता था। चार भाई में मझला था। इनके पिता के आँख के बीमारी के कारण दिखाई नही पड़ता है घर पर ही रहते है। मा नुरेशा खातून पुत्र मौत के वियोग में चीत्कार मार कर रो रही थी। पंचायत के मुखिया बिंदेश्वरी राय पहुँच पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया,दुःख के इस घड़ी में हर तरह से सहयोग करने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग