संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बेदौली पंचायत अंतर्गत बेदौली गांव के वार्ड संख्या 03 में बिगत एक सप्ताह से नल-जल योजना का मीटर एवं बिधुत तार जल जाने के कारण जलापूर्ति बाधित है। जिससे वार्ड वासियों को परेशानी झेलनी पर रही है। वार्ड सदस्य लाल बहादुर प्रसाद ने कनीय अभियंता बनियापुर को आवेदन दे जल्द से जल्द विधुत तार एवं जले मीटर को बदलवाने का अनुरोध किया है। ताकि ग्रामीणों के बीच जलापूर्ति योजना शुरू की जा सके। इधर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र कुमार राम ने भी बिधुत विभाग से अबिलम्ब जले मीटर और तार बदलने की मांग की है।ताकि सरकार की महत्वकांक्षी योजना नल-जल का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन