संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो पत्नी के साथ गाली- गलौज करना युवक को महंगा पड़ गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कारवाई करते हुए युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक राजन साह बताया जाता है। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का है। पत्नी सरिता देवी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि युवक आये दिन शराब के नशे में धुत हो पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और हो हंगामा करते रहता है। पुलिस द्वारा युवक की मेडिकल जांच कराई गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि की गई है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन