राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। परसा प्रखंड के भेल्दी पंचायत के वार्ड नंबर 2 में मुख्यमंत्री सात निश्चय के महत्वकांक्षी योजना नल जल की कार्य होने के 2 साल व्यतीत होने के बाद भी एक परिवार को अब तक नल जल का कनेक्शन नहीं होने से शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में विवश पूरा परिवार 40 फीट के चापाकल से अशुद्ध पानी पी रहा है। जिससे परिजनों का लगातार तबियत बिगड़ रही है। इसको लेकर भेल्दी निवासी राहुल कुमार रंजन ने डीएम को आवेदन दिया है। जिसमें कहा कि 2019 में सितंबर माह से जलापूर्ति पुरे गाँव मे शुरू कर दी गई, परंतु मेरे परिवार को अनुसूचित जाति व गरीब,लाचार जानकर वंचित रखा गया। इसको लेकर वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव, नल जल के ठेकेदार पंचायत सेवक,प्रखंड पदाधिकारी को कई बार कहा परंतु फिर भी कनेक्शन नहीं हुई। वहीं कई बार लिखित आवेदन भी दिया। आवेदन की छाया प्रति बीडीओ,एसडीओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला ग्रामीण विकास पदाधिकारी, डीडीसी को भी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भेजी गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग